पाक के बलूचिस्तान प्रांत में भीषण सड़क हादसा, 18 की मौत, 30 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2021

कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में तेज गति से जा रही एक बस के पलटने से 18 लोगों की मौत हो गयी और 30 लोग घायल हो गए। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक, बस वाध से दादू की तरफ जा रही थी और यह घटना प्रांत के खुजदार जिले के खोरी में हुई। मौके पर ही 15 लोगों की मौत हो गयी।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में अभियान पूरा हुआ, सैनिकों को वापस बुलाने पर ध्यान केंद्रित: अमेरिकी रक्षा मंत्री

घटना के बाद बचाव कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को टीचिंग हॉस्पिटल खुजदार ले जाया गया जहां तीन और लोगों की मौत हो गयी। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर हैं। यात्री बस के तेज गति से चलने के दौरान ड्राइवर का वाहन पर संतुलन नहीं रहा और इस कारण यह हादसा हुआ।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा