संसदीय समिति का सुझाव, 18 वर्ष हो लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र

By अंकित सिंह | Aug 05, 2023

एक संसदीय पैनल ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु कम करने की वकालत करते हुए तर्क दिया है कि इससे युवाओं को लोकतंत्र में शामिल होने के समान अवसर मिलेंगे। वर्तमान ढांचे में, लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए, और राज्यसभा और राज्यों की विधान परिषद के लिए चुने जाने के लिए 30 वर्ष की आयु होनी चाहिए। युवाओं को 18 वर्ष की आयु में वोट देने का अधिकार मिलता है। पैनल ने शुक्रवार (4 अगस्त) को लोकसभा चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु मौजूदा 25 साल से घटाकर 18 साल करने की सिफारिश की।

इसे भी पढ़ें: Adhir Ranjan की मांग, जिस तेजी से Rahul Gandhi को अयोग्य ठहराया गया था, उसी तेजी से बहाल किया जाए

रिपोर्ट में कहा गया है, "यह दृष्टिकोण वैश्विक प्रथाओं, युवा लोगों के बीच बढ़ती राजनीतिक चेतना और युवा प्रतिनिधित्व के फायदों जैसे बड़ी मात्रा में सबूतों से पुष्ट होता है।" चुनाव आयोग के अनुसार, जब तक संविधान के किसी प्रावधान को बदलने के लिए बाध्यकारी कारण मौजूद न हों, इसे अपरिवर्तित रहना चाहिए। समिति ने सुझाव दिया कि चुनाव आयोग और सरकार को युवाओं को राजनीतिक भागीदारी के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से लैस करने के लिए व्यापक नागरिक शिक्षा कार्यक्रम प्रदान करने को प्राथमिकता देनी चाहिए। इसमें यह भी कहा गया है कि फ़िनलैंड की नागरिकता शिक्षा जैसे अन्य देशों के सफल मॉडलों पर विचार कर सकते हैं और उन्हें तदनुसार अपना सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

आपकी Kitchen में छिपा है Tanning हटाने का राज! पाएं Glowing Skin और खूबसूरत पैर

Heatwave का कहर! ये 5 Superfoods घटाएंगे Body Heat, गर्मी से मिलेगा तुरंत आराम

World Food Safety Day 2026: दूषित खाना है Silent Killer, जानें कैसे रहें Safe और Healthy

Adhik Bhanu Saptami 2026: Adhik Maas में सूर्य पूजा का महासंयोग, जानें Date और महत्व