ईरान में बाढ़ से 19 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2019

तेहरान। ईरान की आपातकालीन सेवाओं ने सोमवार को कहा कि ईरान के अधिकतर प्रांतों में आई बाढ़ में 19 लोगों की जान चली गई जबकि 90 से ज्यादा अन्य जख्मी हो गए। राहत कर्मियों ने बताया कि दक्षिण के शहर शिराज में हताहतों के आंकड़ों की बात करें तो यहां 17 लोगों की जान गई जबकि 94 लोग घायल हो गए वहीं पश्चिमी प्रांत करमनशाह के सरपोल-ए जाहब और लोरेस्तान में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: ईरान ने पश्चिमी सरकारों पर ‘इस्लामोफोबिया’ को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

देश के आपदा प्रबंधन संगठन ने कहा कि ईरान अपने 31 में से 25 प्रांतों में अभूतपूर्व बाढ़ का सामना कर रहा है। बाढ़ का ताजा मामला अधिकतर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम ईरान में सामने आया है जहां 19 मार्च को पूर्वोत्तर गोलेस्तान और मजनदारन प्रांतों में आई भीषण बाढ़ के बाद इस तरह की बाढ़ की घटना सामने आई है। इन दोनों प्रांतों में आई बाढ़ के लिये हताहतों का कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं दिया गया था।

यहां देखें ईरान में आई बाढ़ की वीडियों-  

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress