नाइजीरिया के कानो प्रांत में सड़क दुर्घटना से 19 व्यक्तियों की मौत: अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2019

कानो। नाइजीरिया के कानो प्रांत में एक व्यस्त सड़क पर चार वाहनों के टकरा जाने से 19 व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी सोमवार को एक सड़क सुरक्षा अधिकारी ने दी। फेडरल रोड सेफ्टी कमीशन (एफआरएससी) के जुबैरू माटो ने कहा कि दुर्घटना रविवार को कानो से 85 किलोमीटर दूर दिनयार माडिगा गांव में हुई। 

इसे भी पढ़ें: नाईजीरिया में अपहृत पांच भारतीय नाविकों को कराया गया मुक्त: मनसुख मंडाविया

माटो ने कहा कि दुर्घटना में 19 व्यक्तियों की मौत हो गई। इसमें चार वाहन शामिल थे जिसमें दो बसें और दो कारें हैं।’’उन्होंने बताया कि सात अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने कहा कि तेज गति के वाहन गड्ढों से बचने के चक्कर में आपस में टकरा गए।

प्रमुख खबरें

अगले साल आ सकता है Bolt का IPO, पहला ध्यान नई श्रेणियों में प्रवेश करना : सह संस्थापक Varun Gupta

राजस्थान के अजमेर में तीन नकाबपोश लोगों ने मस्जिद के मौलाना की पीट पीट कर हत्या की

Delhi Politics । दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष Arvinder Singh Lovely के इस्तीफे पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया, जानें किसने क्या कुछ कहा

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने विवाद के बीच आरक्षण का समर्थन किया