मानसून सत्र के सातवें दिन भी हंगामा जारी, राज्यसभा से विपक्ष के 19 सांसद एक हफ्ते के लिए सस्पेंड

By अंकित सिंह | Jul 26, 2022

संसद के मानसून सत्र का आज सातवां दिन है। सातवें दिन भी विपक्ष अलग-अलग मुद्दों को लेकर लगातार हंगामा कर रहा है। इन सब के बीच हंगामा कर रहे हैं। विपक्ष के 19 सांसदों को एक सप्ताह के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है। इनमें विभिन्न दलों के सांसद शामिल हैं। जिन सांसदों को निलंबित किया गया है उनमें तृणमूल कांग्रेस की सुष्मिता देव, मौसम नूर, शांता छेत्री, डोला सेन, अभिरंजन विश्वास और मोहम्मद नदीम उल हक शामिल हैं। इसके अलावा आर वद्दीराजू, एस कल्याणासुंदरम, आर गिररंजन, एनआर इलांगो, एम शणमुगम, दामोदर राव दिवाकोंडा और पी संदोष कुमार को भी निलंबित किया गया है। इन सांसदों को सदन के वेल में प्रवेश करके नारेबाजी करने के लिए निलंबित किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: शिंदे का जिक्र करते हुए सीट विवाद को लेकर सरकार पर बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे, बोले- आप अपने लोगों को बैठाते हो आगे

हंगामे के बीच जैविक उर्वरक, आयुष चिकित्सा प्रणाली को बढ़ावा, सागरमाला परियोजना और जीएसटी सहित विभिन्न मुद्दों पर सदस्यों ने सवाल किए और संबंधित मंत्रियों ने इनके जवाब भी दिए। उपसभापति ने आसन के समक्ष आकर हंगामा कर रहे सदस्यों से बार-बार अनुरोध किया कि वे अपने-अपना स्थान पर लौट जाएं और प्रश्नकाल के दौरान व्यवधान ना पैदा करें। हालांकि सदस्यों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने सदस्यों के इस आचरण को ‘‘अशोभनीय’’ करार दिया और कुछ सदस्यों को सदन में ‘पोस्टर’ लहराने पर चेतावनी भी दी।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर