कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में 19 लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2024

कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में तोड़फोड़ और हिंसा के मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इसी अस्पताल में पिछले सप्ताह महिला चिकित्सक का शव मिला था। अस्पताल में चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और फिर उसकी हत्या किए जाने की घटना के विरोध में महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के बीच आधी रात को यह तोड़फोड़ की गई।

इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए। परास्नातक प्रशिक्षु के साथ कथित दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की घटना के विरोध में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही।

प्रदर्शन कर रहे चिकित्सक दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने और कार्यस्थल पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।विपक्षी दलों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि जब सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में तोड़फोड़ और हिंसा हुई तो पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार शाम को कहा था कि अस्पताल के आपातकालीन वार्ड की दो मंजिलों में तोड़फोड़ की गई, दवाइयां लूट ली गई हैं और बुनियादी ढांचे तथा उपकरणों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Ballia Police ने अवैध धर्मांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा जेल

Delhi Medical Procurement Case में पूर्व CPA अधिकारी Neeraj Chopra की जमानत अर्जी खारिज

Fatehpur में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, UP Minister Krishna Paswan की बहन घायल

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान की Akhilesh Yadav ने की निंदा, दंडात्मक कार्रवाई की मांग