उत्तरी नाइजीरिया के सड़क दुर्घटना में 19 लोगों की मौत, 38 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2019

कानो।उत्तरी नाइजीरिया के कैटसिना राज्य में एक ट्रक के संतुलन खोने से हुई सड़क दुर्घटना में 19 लोगों की मौत हो गई। सड़क सुरक्षा के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।संघीय सड़क सुरक्षा आयोग के अधिकारी इब्राहिम अब्दुल्लाही ने बताया, दुर्घटना शुक्रवार सुबह करीब सात बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई जब चालक ने थकान और अधिक भार के कारण नियंत्रण खो दिया। 

इसे भी पढ़ें: नाइजीरिया नें नहीं थम रहा बोको हराम जिहादियों का आतंक, सात ग्रामीणों को मारा 

 

उन्होंने कहा कि इस दौरान 19 लोगों की मौत हो गई और 38 लोग घायल हो गए।यह दुर्घटना राज्य की राजधानी से 130 किलोमीटर दक्षिण में दाउदवा गांव में हुई।

प्रमुख खबरें

Loksabha Election 2024| तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, 12 राज्यों की इन सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगी जनता

MI vs SRH IPL 2024: सूर्या की आक्रामक शतकीय पारी से मुंबई ने सनराइजर्स को सात विकेट से हराया

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut