By Kusum | May 07, 2024
सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। जहां सूर्यकुमार यादव की 51 गेंद में 102 रन की नाबाद पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 7 विकेट से शिकस्त दी।
वहीं इस दौरान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच चौथे विकेट के लिए अटूट साझेदारी बनी। जहां तिलक वर्मा ने नाबाद 37 रन बनाए। यह मुंबई के लिए चौथे विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी है।