Pulwama Attack में शामिल थे 19 आतंकवादी, 8 को किया जा चुका है ढेर, पाकिस्तान में छिपे हैं कई आंतकी

By अंकित सिंह | Feb 14, 2023

आज ही के दिन यानी कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला हुआ था। इस आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। पुलवामा हमला भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों में एक है। इस हमले को अंजाम देने में पाकिस्तान का भी हाथ रहा है। हालांकि, भारत ने इस आतंकी हमले का बदला ले लिया है। इस आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस तरीके से पाकिस्तान को सबक सिखाया, वैसा पहले कभी नहीं हुआ। भारत की ओर से बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक किया गया। हालांकि, इस आतंकवादी हमले में कुल 19 आतंकवादी शामिल थे। कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने इस हमले में शामिल आतंकियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

विजय कुमार ने साफ तौर पर कहा कि JeM ने पिछले 6 महीनों से भर्ती बढ़ा दी है। अब उन्हें जम्मू-कश्मीर में फलने-फूलने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि इस समय कश्मीर में 37 सक्रिय आतंकवादी हैं। श्रीनगर में कोई नया आतंकी भर्ती नहीं है। सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी के नेतृत्व में बल, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के अधिकारियों ने पुलवामा के शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अपने वीर नायकों को याद करते हैं जिन्हें हमने इस दिन पुलवामा में खो दिया था। हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। उनका साहस हमें एक मजबूत और विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है।

प्रमुख खबरें

भारत सबसे तेज, रूस ने ताल ठोककर दिया बयान

Hello आप Pakistan Air Space में क्यों आये? यह सवाल सुनते ही Air India Pilot हो गया हैरान, जाँच शुरू

India- Bangladesh Relations में दरार! बांग्लादेश ने भारत के स्पष्टीकरण को नकारा, PM के सलाहकार को रोकने पर जताई कड़ी नाराज़गी

Passport, Aadhar, PAN, Voter Card अगर Indian Citizenship का सबूत नहीं हैं तो क्या है भारतीय नागरिकता का प्रमाण?