भारत सबसे तेज, रूस ने ताल ठोककर दिया बयान

By अभिनय आकाश | Jun 25, 2026

भारत और रूस के बीच आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। इसी कड़ी में रूस ने एक बार फिर भारत को अपना विशेष और सबसे विश्वसनीय साझेदार बताते हुए द्विपक्षीय व्यापार को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई है। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रिमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि दोनों देश व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और आने वाले वर्षों में व्यापारिक संबंधों को और विस्तार दे देंगे। एक कार्यक्रम में शामिल होते हुए उन्होंने जो बातें कही हैं वह और भी ज्यादा अहम है। 12वें प्रीमाकोव रीडिंग्स अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक और विशेषज्ञ मंच में हिस्सा लेते हुए पेशकोव ने कहा कि भारत और रूस के बीच का व्यापार दायरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि द्विपक्षीय व्यापार में स्थिर वृद्धि देखी जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: जिगरी दोस्त रूस के सामने भारत को खड़ा करने की थी प्लानिंग, लेकिन मोदी...ट्रंप ने क्या खुलासा कर दिया

पेस्कोव ने भारत को दुनिया का सबसे तेजी से विकसित होने वाला देश बताते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में लगातार भारत इसी तरह से आगे बढ़ेगा और रूस की साझेदारी उसके साथ आगे ऐसी ही जारी रहेगी। एक अन्य बातचीत में पेशों ने भारत को दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण देशों में से एक बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना भी की। उन्होंने कहा है कि बीते 25 वर्षों में भारत ने आर्थिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि ऊर्जा, रक्षा, फार्मासटिकल, प्रौद्योगिक और निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग भारत रूस संबंधों को नई मजबूती प्रदान कर रहा है। जिस तरह से भारत और रूस लगातार एक दूसरे के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जता रहे हैं। जिस तरह से रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन हर वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका की सराहना करते हुए नजर आए हैं।

प्रमुख खबरें

CM Vijay का बड़ा बयान: Independence Day पर बोले- Zero Corruption से ही मिलेगी असली Freedom

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ से पहले Babar Azam को चोट का डर, वॉर्म-अप से बाहर

PM Modi के Tiranga Pocket Square पर कांग्रेस का वार, Pawan Khera बोले, लगता है साहब ने उर्दू में...

वंदे मातरम का सोनिया गांधी ने किया अपमान? BJP ने उठाए सवाल, कांग्रेस की सफाई, Video