नाव पर बैठकर शादी समारोह में जा रही थी महिलाएं, अचानक पानी में नाव डूबने से 19 महिलाओं की मौत, 100 लोग थे सवार

By रेनू तिवारी | Jul 19, 2022

Pakistan boat capsizes : पाकिस्तान में पंजाब और सिंध सीमा क्षेत्र के पास सिंधु नदी में एक नाव के पलट जाने की घटना में कम से कम 19 महिलाओं की डूबने से मौत हो गयी। नौका में सवार लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: कोविड टीके से मिली प्रतिरोधक क्षमता लंबे समय तक नहीं टिकती, एहतियाती खुराक जरूरी : अनुसंधान

रहीम यार खान के उपायुक्त सैयद मूसा रजा ने मीडिया को बताया कि बचाव अभियान में विशेषज्ञ तैराकों, पांच एंबुलेंस और एक जल बचाव वैन समेत करीब 30 बचावकर्मी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उन्नीस शव बरामद किये गये हैं और ये सभी महिलायें हैं। हम शेष यात्रियों की तलाश कर रहे हैं।

रजा ने कहा कि ओवरलोडिंग और पानी के तेज बहाव के कारण नाव के पलट जाने के बाद भी अन्य लोग लापता हैं। उन्होंने कहा, और भी हताहत हो सकते हैं। 100 लोगों की शादी की पार्टी पंजाब के राजनपुर से मच्छका लौट रही थी जब यह घटना हुई। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना पर दुख और संवेदना व्यक्त की है। 

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर