ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 190 नए मामले, एक और मरीज की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2022

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 190 मामले सामने आए जिसके बाद कोविड-19 महामारी के कुल मामले बढ़कर 7,31,937 हो गए। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस समय जिले में कोविड-19 के 1,680 मरीज उपचाराधीन हैं।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव: राजग की उम्मीदवार मुर्मू आज मुंबई में विधायकों, सांसदों से करेंगी मुलाकात

बुधवार को महामारी से एक मौत दर्ज की गई थी जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 11,917 पर पहुंच गई। अधिकारी ने कहा कि ठाणे में अब तक कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद कुल 7,18,150 लोग ठीक हो चुके हैं।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर