देश में एक दिन में कोविड-19 के 19,740 नए मामले, उपचाराधीनों की संख्या कम हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2021

नयी दिल्ली। देश में एक दिन में कोविड-19 के 19,740 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,39,35,309 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 2,36,643 रह गई है जो 206 दिन में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से 248 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,50,375 हो गई है। संक्रमण के रोज आने वाले मामले लगातार 15वें दिन 30,000 से कम है। मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत टीकों की अब तक दी गई कुल खुराकें 94 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: IPL 2021। अब इन टीमों के बीच होगा मुकाबला, नाकाम रही MI लेकिन रोहित को खिलाड़ियों पर है गर्व

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। आंकड़ों के मुताबिक, जिन 248 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 120 की केरल में और 59 की मौत महाराष्ट्र में हुई। देश में इस महामारी से 4,50,375 लोगों की मौत हो चुकी है।

इनमें से महाराष्ट्र में 1,39,470 लोगों ने, कर्नाटक में 37,866 ने, तमिलनाडु में 35,754 ने, केरल में 26,072 ने, दिल्ली में 25,088 ने, उत्तर प्रदेश में 22,896 ने और पश्चिम बंगाल में 18,882 लोगों ने जान गंवाई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

अयोध्या राम मंदिर को जल्द मिलेगा पहला सीईओ, चयन समिति ट्रस्ट को सौंपेगी 3 नाम

UK के PM पद से इस्तीफ़ा देने के बाद, कीर स्टार्मर MP पद भी छोड़ेंगे: इस पर ध्यान देंगे…

जजों की लड़ाई CJI को नहीं भाई, Rajasthan High Court Judge मामले पर Surya Kant के कड़े रुख ने Bar and Bench को सख्त संदेश दे दिया है

Imran Khan और Bushra Bibi को Islamabad High Court से बड़ी राहत, अकेले कैद में रखने पर लगाई रोक