By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2023
कराची। पाकिस्तानी जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में कराची की एक जेल में बंद 198 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने रिहा कर दिया और उन्हें वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया। मछुआरों को बृहस्पतिवार शाम में कराची की मलीर जेल से रिहा किया गया।