'एक महिला पर कितने निशाने साधोगे', अपने विरोधियों पर ऐसे बसरी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे

Vasundhara Raje
ANI
अंकित सिंह । May 13 2023 12:02PM

एक ओर जहां सचिन पायलट जबरदस्त तरीके से वसुंधरा राजे पर हमलावर हैं तो वही अशोक गहलोत भी राजे पर निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ते। आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल भी लगातार वसुंधरा राजे पर निशाना साधते रहते हैं।

भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पीएम मोदी पर उनकी टिप्पणी को लेकर निशाना साधा और कहा कि हार के डर से गहलोत राहुल गांधी की नजर में आने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। दरअसल, गहलोत ने रविवार को धौलपुर में एक कार्यक्रम में दावा किया था कि वह 2020 में कांग्रेस के कुछ विधायकों की बगावत से बच गए क्योंकि भाजपा नेता वसुंधरा राजे व कैलाश मेघवाल ने धन बल के माध्यम से एक चुनी हुई सरकार को गिराने के षडयंत्र का समर्थन करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद राजस्थान की राजनीति में हलचल बढ़ गई। वसुंधरा राजे ने तो साफ तौर पर कहा है कि गहलोत को 2003 से लेकर अब तक कभी भी बहुमत नहीं मिला है इसलिए वह उन्हें अपना सबसे बड़ा शत्रु और राह का कांटा मानते हैं। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा पर कांग्रेस सरकार की परियोजना को बंद करने का आरोप लगाया Gehlot ने

इसके अलावा वसुंधरा राजे ने यह भी कह दिया कि मैं फिलहाल सबके टारगेट पर इसलिए हूं क्योंकि चुनाव आ गए हैं। साथ ही साथ उन्होंने यह कहा कि एक महिला पर कितने निशाने साधोगे। एक ओर जहां सचिन पायलट जबरदस्त तरीके से वसुंधरा राजे पर हमलावर हैं तो वही अशोक गहलोत भी राजे पर निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ते। आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल भी लगातार वसुंधरा राजे पर निशाना साधते रहते हैं। इसी को लेकर वसुंधरा राजे ने साफ तौर पर कहा कि हमारी संस्कृति में नारी की पूजा की जाती है। लेकिन वर्तमान में जहां देखो उधर ही कीचड़ उछालने की प्रतिस्पर्धा चल रही है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि ना हम कभी डरे हैं, ना हम करेंगे। ना हम पीछे हटे हैं, ना कभी हटेंगे।

इसे भी पढ़ें: BJP पर कांग्रेस सरकार की परियोजना को ठप करने का आरोप लगाया गहलोत ने

राजे ने नागौर में गहलोत पर हमला करते हुए कहा कि उनकी तारीफ में मेरे लिए सद्भावना नहीं, दुर्भावना है, जैसे मुंह में राम बगल में छुरी। पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सोच समझ कर मुझे नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा बोला है। वरना वे तो 20 साल से मेरे खिलाफ अमर्यादित और आपत्तिजनक बोलते आ रहें हैं, जिसे भूली नहीं हूँ मैं। भाजपा नेता ने कहा कि राजनीति में दो किस्म के लोग हैं। एक कर्मवीर, दूसरा बयानवीर। बयानवीर बयान देने और कर्मवीर काम करने में माहिर होते हैं। बयान वीर कांग्रेस में खूब है, भाजपा में नहीं। गहलोत के साथ-साथ सचिन पायलट पर न‍िशाना साधते हुए राजे ने कहा कि एक बड़े बयान वीर धौलपुर से बोले, तो छोटे बयान वीर आज बृहस्पतिवार को अजमेर से। कोई नागौर से बोलता है। चुनाव जो आ गये हैं। ऐसे में सब का टारगेट मैं। मक़सद मुझे कैसे हानि पहुंचे बस।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़