ओलंपिक के लिए भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था 14 जुलाई को होगा रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2021

चेन्नई। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता ने शनिवार को कहा कि तोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले खिलाड़ियों का पहला दल 14 जुलाई को एयर इंडिया की चार्टर्ड उड़ान से रवाना होगा। मेहता ने बताया कि दल के बाकी सदस्य 16 से 19 जुलाई के बीच रवाना होंगे। तोक्यो पहुंचने पर सभी एथलीटों और अधिकारियों को तीन दिनों के लिए पृथकवास में रहना होगा। आईओए अधिकारी ने यहां तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले कुछ भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘ वहां पहुंचने पर हमें तीन दिनों तक पृथकवास में रहना होगा। आगमन के दिन को शून्य दिवस कहा जाता है। पृथकवास के बाद हम बाहर निकल सकते हैं।’’

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान