निर्यातकों के लिए RELIEF योजना की निगरानी को DGFT ने बनाई छह सदस्यीय समिति

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 31, 2026

वाणिज्य मंत्रालय ने निर्यातकों के लिए शुरू की गई रिलीफ योजना के तहत मंजूर धनराशि का बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित करने और अधिक निर्यातकों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए छह सदस्यीय समिति गठित की है। सरकार ने 25,060 करोड़ रुपये के निर्यात संवर्धन मिशन (ईपीएम) के तहत ‘रेजिलिएंस एंड लॉजिस्टिक्स इंटरवेंशन फॉर एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन’(रिलीफ) योजना शुरू की है। इसका मकसद खाड़ी और पश्चिम एशिया के समुद्री व्यापार मार्गों में बाधाओं, माल ढुलाई की बढ़ती लागत तथा बीमा प्रीमियम में वृद्धि से निर्यातकों को राहत देना है।

इसमें ईसीजीसी की ओर से निपटाए गए दावों और उपलब्ध शेष धनराशि की जानकारी भी शामिल होगी। इसके अलावा, समिति योजना का लाभ उठाने में आ रही बाधाओं और मंजूर धनराशि के इस्तेमाल की स्थिति की समीक्षा करेगी। वह धनराशि के बेहतर उपयोग और अधिक निर्यातकों तक योजना का लाभ पहुंचाने के उपाय भी सुझाएगी।

प्रमुख खबरें

Odisha के गिड़ीपबाली में Landslide के बाद 12 लोग लापता, 170 बचावकर्मी खोज में जुटे

Google Gemini में आया नया फीचर, चैट में सीधे एडिट और क्रिएट होंगे PDF और Docs

RSS राष्ट्रीय विचारों पर संवाद को हमेशा तैयार, विरोधी शक्तियों से सतर्कता जरूरी: सुनील आम्बेकर

Love Horoscope For 31 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 31 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन