2 देशों का भारतीय सेना पर होश उड़ाने वाला खुलासा! दुनिया भी रह गई हैरान

By अभिनय आकाश | Jun 30, 2025

भारतीय सेना की ताकत और युद्ध लड़ने की क्षमता पर दो देशों की तरफ से बहुत बड़ा बयान आया है। इन दो देशों ने भारतीय सेना पर बहुत बड़ा खुलासा कर दिया है। एक देश ने तो कहा है कि हमें भारतीय सेना ने सीखना चाहिए कि युद्ध कैसे लड़ा जाता है। वहीं दूसरे देश का कहना है कि भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर आधुनिक युद्ध का मास्टरक्लास उदाहरण है। ये दोनों बड़े बयान भारत के लिए बहुत बड़े सम्मान और गर्व की बात हैं। लेकिन पाकिस्तान, चीन और तुर्किए जैसे देश ये बयान सुनकर अपना मुंह छुपा लेंगे। भारतीय सेना के शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर पर जिन दो देशों ने बयान दिया है, उनमें से पहला थाईलैंड और दूसरा यूरोपीय देश ग्रीस है। 

इसे भी पढ़ें: वीजा नहीं मिला तो भी चल दिये भारत की ओर, पाकिस्तानी हिंदू दंपति का जैसलमेर के रेगिस्तान में दर्दनाक अंत

आधुनिक युद्ध का मास्टरक्लास है ऑपरेशन सिंदूर 

थाईलैंड की वायु सेना ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को आधुनिक युद्ध का मास्टरक्लास बताया है। उन्होंने कहा कि जो भारतीय वायु सेना ने किया वो केवल युद्ध नहीं बल्कि एक रणनीतिक क्रांति थी। पाकिस्तान हिल गया, थर्रा उठा और थाईलैंड तालियां बजा रहा है। रॉयल थाई फोर्स ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर एक आधुनिक युद्ध का मास्टरक्लास लग रहा है। थाईलैंड के वायुसेना मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय क्रॉन्फेंस हुई जहां आरटीएफ के डिप्टी एयर चीफ सोमई लिलिथम ने खुल कर भारत की तारीफ की है। उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना ने कैसे एक साथ नौ आतंकी ठिकानों और पाकिस्तान के 11 एयरबेस को गहराई में जाकर तबाह किया और वो भी बिना एक भी पायलट को खोए हुए। थाईलैंड ने माना कि भारत ने मल्टीलेयर एयर डिफेंस, साईबर ऑपरेशन और डीप स्ट्राइक रणीनीति का ऐसा संगम दिखाया है, जो दुनिया में विरले ही देखने को मिलता है। 

भारत से युद्ध लड़ने की कला सीखने की जरूरत

इजरायल और ईरान युद्ध ने तुर्किए के सबसे बड़े दुश्मन ग्रीस को टेंशन में डाल दिया है। यहां सबसे बड़ी बात ये है कि तुर्किए, ग्रीस और भारत दोनों का दुश्मन है। ग्रीस के एक्सपर्ट्स एक ग्रीस की सरकार ये सोचती है कि भविष्य में उसे किसी युद्ध में फंसना नहीं है पड़ेगा तो वो ग्रीस की सरकार का भोलापन है। ग्रीस के एक बड़े अखबार ग्रीस सिटी टाइम्स ने कहा है कि उसके देश को भारत से आधुनिक युद्ध की कला सीखने की जरूरत है। इस अखबार ने लिखा है कि तुर्किए जैसा देश पहले भी विस्तारवाद की रणनीति अपना चुका है। तुर्किए ग्रीस के कई आईलैंड पर अपना दावा ठोकता है। तुर्किए ने साइप्रस के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर रखा है। ऐसे में पूरी दुनिया में स्थिति चल रही है कि तुर्किए ग्रीस पर हमाल भी कर दे। इस अखबार ने कहा है कि तुर्किए ग्रीस पर हमला करने के लिए पाकिस्तान की मदद ले सकता है। ऐसे में ग्रीस को तुरंत अपने डिफेंस सेक्टर में भारी भरकम निवेश की जरूरत है। ग्रीस को भारत से युद्ध लड़ने की कला सीखने की जरूरत है। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Lok Sabha के बाद Rajya Sabha में भी जोरदार हंगामा, Kharge और Nadda के बीच तीखी झड़प

KTR का CM Revanth Reddy पर तंज, जो शासन नहीं कर सकता, वो चुनाव में जहर उगलता है

Shukra Uday 2026: Shukra Uday 2026 का महासंयोग, 3 राशियों को Career-Money में मिलेगा छप्परफाड़ फायदा

Mirzapur The Movie Release Date | कालीन भैया और गुड्डू पंडित की बड़े पर्दे पर वापसी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म