सैन जोस के गिरजाघर में हुए हमले से दो लोगों की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2020

सैन जोस (अमेरिका)। अमेरिका के कैलिफोर्निया के एक गिरजाघर में रविवार रात हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग ‘‘गंभीर रूप से घायल’’ हो गए। सैन जोस पुलिस और मेयर सैम लिकार्डो ने यह जानकारी दी। लिकार्डो ने रविवार देर रात ट्वीट किया, ‘‘ ‘ग्रेस बैपटिस्ट चर्च’ में धारदार हथियार से किए गए हमले में मारे गए समुदाय के दो लोगों के परिवार के साथ हमारी संवेदनाए हैं। ’’ मेयर ने एक ट्वीट में यह भी बताया था कि संदिग्ध को गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन बाद में ट्वीट हटादिया। इसके बाद उन्होंने बताया कि पुलिस स्थिति पर अपना बयान जारी करेगी।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19: सीडीसी की अपील के बावजूद छुट्टियों में उड़ान भर रहे हैं अमेरिकी

सैन जोस पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि अधिकारी गिरजाघर पहुंचे। विभाग ने मारे गए लोगों की पुष्टि की और कहा कि कई लोग हमले में घायल भी हुए हैं, जिनमें से कई की जान को खतरा भी है। पुलिस ने बताया कि हमले के समय गिरजाघर में कोई प्रार्थना सभा नहीं हो रही थी, लेकिन ठंड के कारण वहां कई लोगों को गिरजाघर लाया गया था।

प्रमुख खबरें

कांग्रेस और इंडी गठबंधन को ना हमारी आस्था की परवाह है और ना ही देशहित की, विपक्ष पर बरसे PM Modi

क्या युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं रूस-अमेरिका? पश्चिमी देशों के खिलाफ पुतिन का परमाणु अभ्यास

IPL 2024: MI के कोच पोलार्ड का बयान, कहा- बुमराह को आराम देने का कोई इरादा नहीं

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने अपने साड़ी लुक से चुरा ली लाइमलाइट, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है तारीफ