Manipur में हथियार और गोला-बारूद जब्त, दो लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2025

मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारियां और बरामदगी शनिवार को की गईं।

पुलिस के बयान के अनुसार, 49 वर्षीय रेबांता क्षेत्रीमायुम को पंगई लैरम मापन इलाके में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से नौ मिमी पिस्तौल और 18 कारतूस बरामद किए गए।

बयान में बताया कि सुरक्षा बलों ने हाओतान थांगजाम खुनौ इलाके में 30 वर्षीय अरिबाम गुनिंद्रो शर्मा को भी उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से विभिन्न कैलिबर के 13 कारतूस और 12-बोर कारतूस के तीन खोल बरामद किए गए।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World cup: Sanju Samson की 97 रनों की पारी ने पलटा मैच, Team India ने West Indies को हराकर Semi-Final में मारी एंट्री

Delhi Traffic Advisory: T20 मैच के कारण ITO, BSZ मार्ग पर भारी प्रतिबंध, घर से सोच-समझकर निकलें

Sahibzada Farhan का तूफानी शतक भी गया बेकार, जीत के बाद भी T20 World Cup से बाहर हुआ Pakistan

Trump का बड़ा दावा: US-Israel के Joint Operation में Iran के 48 नेता ढेर, अब बातचीत को तैयार तेहरान