Shooting Incidents in US: अमेरिका में 3 दिन में गोलीबारी की 2 घटना, 9 की मौत 1 घायल

By अभिनय आकाश | Jan 24, 2023

अमेरिका के कैलिफोर्निया के हॉफ मून बे शहर में मंगलवार को कृषि सुविधाओं पर दो अलग-अलग गोलीबारी में कम से कम सात लोग मारे गए। तीन दिनों में राज्य में यह दूसरी सामूहिक गोलीबारी थी। एक स्थान पर बंदूक की गोली से चार लोग मृत पाए गए और पांचवां घायल हो गया, और तीन अन्य कई मील दूर मृत पाए गए। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गोलीबारी में चीनी खेत मजदूर मारे गए और संदिग्ध की पहचान 67 वर्षीय खेत मजदूर झाओ चुनली के रूप में हुई है। मौके से भागने से पहले उसने अपने साथियों को गोली मार दी। ‘सैन मैटियो काउंटी बोर्ड ऑफ सुपरवाइजर्स’ के अध्यक्ष डेव पाइन ने बताया कि सैन फ्रांसिस्को से करीब 48 किलोमीटर दूर हाफ मून बे शहर में एक खेत में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई जबकि ट्रक कंपनी में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Europe में India का नया Strategic Partner! Cyprus संग रक्षा-पर्यटन में होगी बड़ी डील

आखिरी आदमी की सांसों में बसा कर्मयोद्धा नेता

Viksit Bharat के युवा सपनों को उड़ान, PM Modi बोले- 70 Lakh Jobs बनीं हकीकत

स्पीकर से मुलाक़ात के बाद अभिषेक ने कहा- सिर्फ़ सांसद किसी दूसरी पार्टी में विलय नहीं कर सकते