अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे ISI के 2 एजेंट, FBI ने दबोच लिया

By अभिनय आकाश | Apr 08, 2022

संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) सेल का भंडाफोड़ किया है, जो राष्ट्रपति की सुरक्षा को संभालने वाले सीक्रेट सर्विस सहित अमेरिकी खुफिया और सुरक्षा तंत्र में घुसपैठ की कोशिश में लगा था। 40 साल के एरियन तहेरज़ादेह और 35 वर्षीय हैदर अली को दक्षिण पूर्व वाशिंगटन में एफबीआई द्वारा गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ खुद को एक अमेरिकी अधिकारी  बताकर सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करने के आरोप हैं। अली ने कथित तौर पर गवाहों को बताया था कि वह आईएसआई से जुड़ा है। उसके पास पाकिस्तान और ईरान के कई वीजा भी थे।

इसे भी पढ़ें: क्‍लीन बोल्‍ड हुए इमरान खान, कोर्ट के फैसले के बाद क्या होगा कैप्‍टन का अगला कदम?

गुरुवार को अदालत में पेश होने के दौरान, सहायक अमेरिकी अटॉर्नी जोशुआ रोथस्टीन ने कहा कि अली ने कहा कि एक आरोपी पाकिस्तान में इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) एजेंसी से संबद्ध था और उसके पास पाकिस्तान और ईरान के कई वीजा थे। रोथस्टीन ने कहा, ‘‘हमने उसके दावों की सत्यता की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उसने गवाहों के समक्ष दावा किया कि उसके पाकिस्तान की खुफिया सेवा आईएसआई के साथ संबंध हैं।’’ ताहेरजादेह और अली पर आरोप हैं कि उन्होंने संघीय कानून प्रवर्तन और रक्षा समुदाय के सदस्यों के साथ संबंध बनाने के लिए अमेरिकी गृह मंत्रालय के साथ अपनी झूठी और कपटपूर्ण संबद्धता का उपयोग करने का प्रयास किया। उनके झांसे में आकर उनसे लाभ लेने वाले सीक्रेट सर्विस के चार सदस्यों को जांच लंबित रहने तक प्रशासनिक अवकाश पर भेजा गया है। ताहेरजादेह और अली को अगली सुनवाई तक हिरासत में भेजे जाने का आदेश दिया गया है।

प्रमुख खबरें

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया

Faridabad के बड़खल में अवैध खनन पर NGT सख्त, Haryana सरकार को भेजा नोटिस

Wildlife SOS के 12 केंद्रों की होगी जांच, CZA ने छह राज्यों को दिया निरीक्षण का निर्देश

Asian Games: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत को दो पदक, रोइंग और वुशु में भी मिली सफलता