जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 जैश आतंकवादी मारे गए, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

By रेनू तिवारी | Sep 28, 2022

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अहवाटू गांव में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए। आतंकियों की पहचान कुलगाम के बटपोरा निवासी मोहम्मद शफी गनी और कुलगाम के टाकिया निवासी मोहम्मद आसिफ वानी उर्फ ​​यावर के रूप में हुई है। दोनों आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद (JeM) आतंकवादी संगठन के सदस्य थे।

फायरिंग के दौरान, एक सैनिक के पैर में रिकोषेट की चोट लगी। सिपाही को 439 फील्ड अस्पताल, अवंतीपुरा ले जाया गया। इसी बीच आतंकियों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग के कारण टारगेट हाउस के आसपास के गैस गोदाम में आग लग गई, जिससे कई विस्फोट हो गए। बाद में संपर्क फिर से स्थापित किया गया और दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। मुठभेड़ स्थल की तलाशी लेने पर दो एके सीरीज राइफल और ग्रेनेड बरामद हुए।

इसे भी पढ़ें: रिलायंस ने दिल्ली में अपना पहला फैशन और लाइफस्टाइल स्टोर 'रिलायंस सेंट्रो' खोला

जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि कुलगाम के अहवाटू इलाके में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है। अब तक कुल दो आतंकवादी मारे गए हैं। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद। तलाशी अभियान जारी। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने पिछले 24 घंटों में, कुलगाम जिले में बटपोरा और अहवाटू में 2 मुठभेड़ हुई। कई आतंकी अपराधों में शामिल JeM संगठन का एक पाकिस्तानी आतंकवादी बटपोरा में मारा गया। अहवाटू में 2 स्थानीय जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी मारे गए। अभी स्थिति नियंत्रण में हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर