कोलकाता की दो दुर्गा पूजा समितियों ने देवी को सोने से सजाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2017

कोलकाता। कोलकाता की दो दिग्गज पूजा समितियों ने देवी दुर्गा की प्रतिमा को भारी भरकम सोने के गहनों से सजाया है। श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब ने देवी को सोने का मुकुट पहनाया है वहीं संतोष मित्रा स्क्वायर पूजा समिति ने देवी दुर्गा को सोने के तारों से बनी साड़ी पहनाई है। देवी को स्वर्ण आभूषणों से सजाने वाले आभूषण की दुकान के अधिकारी ने बताया, ‘‘श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में सोने और चांदी के महीन तारों का काम झलकता है। सभी देवताओं के मुकुट को योद्धाओं के मुकुट से मिलता जुलता बनाया गया है और पंडाल ‘बाहुबली’ थीम पर आधारित है। श्रीभूमि ने इस साल अपने पंडाल के लिये यही थीम चुनी है।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी के कारीगर इन आभूषणों पर दो महीने से अधिक समय से काम कर रहे थे।संतोष मित्रा स्क्वायर में देवी दुर्गा को सोने के तारों वाली साड़ी पहनायी गयी है।

देवी और उनकी संतान के लिये परिधान डिजाइन करने वाली फैशन डिजाइनर अग्निमित्रा पॉल ने कहा, ‘‘देवी दुर्गा की साड़ी पूरी तरह से सोने की बनी है। इसमें प्रतिष्ठित आभूषण ब्रांड के कारीगरों ने जरी का काम किया है।’’ पॉल ने कहा, ‘‘इस खूबसूरत साड़ी को बनाने के लिए 20 किलोग्राम से अधिक सोने का इस्तेमाल किया गया है। साड़ी पर फूलों, पशु-पक्षियों की आकृतियों में कढ़ाई की गयी है। इसमें मीनाकारी का भी काम किया गया है।’’ उन्होंने बताया कि ढाई महीने से अधिक समय तक कलाकारों ने काम करके उनके दृष्टिकोण को हकीकत का रूप दिया। उन्होंने बताया कि हालांकि अन्य देवताओं और महिषासुर के परिधान सामान्य थे।

प्रमुख खबरें

पुलवामा हमले के वक्त Modi फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त थे : Farooq Abdullah

South China Sea में परिचालन संबंधी तैनाती के लिए भारतीय नौसेना के तीन पोत Singapore पहुंचे

China के राष्ट्रपति ने वरिष्ठ राजनयिक Xu Feihong को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया

Sikh अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार : America