दो लाख रोहिंग्या शरणार्थियों पर बाढ़, भूस्खलन का खतरा: संयुक्त राष्ट्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2018

संयुक्त राष्ट्र। बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में शरण लिए करीब डेढ़ से दो लाख रोहिंग्या शरणार्थियों पर मानसून के दौरान बाढ़ और भूस्खलन का खतरा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कल यहां संवाददाताओं को बताया कि इस महीने की शुरूआत में आये तूफान या भूस्खलन के कारण 7,000 से अधिक रोहिंग्या शरणार्थी प्रभावित हुये हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘मानसून में आम तौर पर कॉक्स बाजार में 2.5 मीटर बारिश होती है जिसके कारण बाढ़ आती है। इसके कारण मानसून के मौसम में 150,000-200,000 शरणार्थियों और 883 सामुदायिक केन्द्रों को बाढ़ या भूस्खलन का खतरा है जबकि इनमें से 25,000 शरणार्थियों पर गंभीर खतरा है।’’ दुजारिक ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने शरणार्थियों पर बारिश का प्रभाव कम करने के लिए तैयारियां तेज कर दी है।

प्रमुख खबरें

वोट का जिहाद करो.. सलमान खुर्शीद की भतीजी के बयान पर भड़की BJP, कहा- नफरत और जहर की खेती कर रहा INDI गठबंधन

Jupiter Transit 2024: वृषभ राशि में 1 मई को गोचर कर रहे देवगुरु बृहस्पति, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

बीते वित्त वर्ष की तुलना में Coal India Limited का उत्पादन April में सात प्रतिशत बढ़ा

LokSabha Elections 2024: मेनका गांधी, निरहुआ, धर्मेन्द्र यादव सहित कई दिग्गजों ने किया नामांकन