LokSabha Elections 2024: मेनका गांधी, निरहुआ, धर्मेन्द्र यादव सहित कई दिग्गजों ने किया नामांकन

By संजय सक्सेना | May 01, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में छठे चरण के मतदान के लिये भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मेनका गांधी, लखनऊ से इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी रविदास महरोत्रा सहित कई दिग्गजों ने नामांकन किया। भाजपा नेता और सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी की उम्मीदवार मेनका गांधी ने रोड शो के बाद नामांकन किया। मेनका गांधी का रोड शो अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर क‍िया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा विधायक विनोद सिंह सह‍ित भारी संख्‍या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election: मैनपुरी में किसकी होगी जीत, 'मोदी की गारंटी' बनाम मुलायम की विरासत के बीच की है लड़ाई

टिकट की घोषणा में हुए विलंब और दलों की रणनीति का इत्तफाक कुछ ऐसा बैठा है कि भाजपा व सपा एक ही दिन नामांकन करने पहुंचे। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर नामांकन के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव नामांकन करने पहुंचे। वहीं लालगंज लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीलम सोनकर व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दरोगा सरोज भी नामांकन करने पहुंचे। सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ ही नामांकन करने जिला मुख्यालय आए थे। सभी दलों के रणनीतिकारों ने इस मौके को शक्ति प्रदर्शन के लिए मुफीद बनाया। पार्टियों के इस शक्ति प्रदर्शन के दौरान होने वाली गहमागहमी को सकुशल पार कराना प्रशासन के लिए भी चुनौती पूर्ण रहा।

प्रमुख खबरें

Congress MP Bimol Akoijam यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस के सामने हुए पेश

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री Rekha Arya ने पति गिरधारी लाल साहू पर दर्ज कराई FIR

El Nino संकट पर तेलंगाना CM Revanth Reddy बनाएंगे कार्ययोजना, केंद्र से मांगेंगे मदद

IndiGo और Akasa Air ने बढ़ाई सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक