UNGA में नेतन्याहू के हाथों में दिखा 2 मैप, डिकोड करने में लगी दुनिया, क्या फिलिस्तीन का नामो-निशान नहीं रहेगा?

By अभिनय आकाश | Sep 28, 2024

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने क्षेत्र के मैप प्रस्तुत किए। इनमें एक मध्य पूर्व का नक्शा था जिसमें ईरान, सीरिया, इराक और यमन को काले रंग से रंगा गया था और उस पर अभिशाप लिखा था। वहीं बाएं हाथ में मिस्र, सूडान, सऊदी अरब और भारत सहित देशों को हरे रंग से रंगा गया था और इस पर आशीर्वाद लिखा था। इसमें इजरायल और उसके अरब सहयोगियों को हिंद महासागर और भूमध्य सागर के बीच एशिया और यूरोप को जोड़ने वाले एक सेतु पुल का निर्माण करते हुए दिखाता है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान कहा कि इस पुल के पार हम रेल लाइन, ऊर्जा पाइपलाइन, फाइबर ऑप्टिक केबल बिछाएंगे और यह दो अरब लोगों की बेहतरी के लिए काम करेगा। 

इसे भी पढ़ें: Turkey On Pakistan: भारत के लिए तुर्किए ने पहली बार पाकिस्तान को दे दिया झटका, मोदी करेंगे एर्दोगन की ख्वाहिश पूरी?

नेतन्याहू ने सात अक्टूबर 2023 को इजराइल की धरती पर हुए हमास के हमले के प्रति अपने देश की जवाबी कार्रवाई का बचाव किया। हमास के हमले की प्रतिक्रिया में चलाये गए इजराइली सैन्य अभियान ने गाजा पट्टी को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने कहा कि इस साल मैं यहां नहीं आना चाहता था। मेरा देश अपना अस्तित्व बचाने के लिए युद्ध लड़ रहा है। लेकिन जब कई वक्ताओं द्वारा इस मंच से मेरे देश पर लगाए गए झूठे आरोप और (उसकी) बदनामी को मैंने सुना, तो यहां आने और सच्चाई को सामने लाने का फैसला किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इजराइल शांति चाहता है। 

प्रमुख खबरें

सुपरस्टार Rajinikanth की Jailer 2 का जलवा! पहले दिन की एडवांस बुकिंग में कमाए 60 करोड़ रुपये से ज्यादा

North Korea ने पूर्वी समुद्री क्षेत्र में दागीं क्रूज मिसाइलें, सबमरीन वेपन सिस्टम का किया परीक्षण

Raisina Hill Restrictions Controversy: केंद्रीय गृह सचिव ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- कानून-व्यवस्था बनाए रखना था मकसद

Illinois में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश का आरोपी Alexandros Paporakis गिरफ्तार