पाकिस्तान: आतंकी हाफिज सईद के संगठन के दो सदस्यों की गोली मारकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2022

लाहौर। मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) के दो सदस्यों की एक अन्य प्रतिद्वंद्वी संगठन के सदस्यों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तब हुई जब दोनों ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करके एक मस्जिद से लौट रहे थे।

इसे भी पढ़ें: ‘जीवनयापन के खर्च’ के संकट की सबसे ज्यादा मार महिलाओं पर पड़ेगी : डब्ल्यूईएफ रिपोर्ट

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार को फैसलाबाद के जरांवाला चक 97 जिले में हुई, जो लाहौर से 130 किलोमीटर दूर स्थित है। जमात-उद-दावा के मारे गए दोनों सदस्यों की पहचान राशिद अली और शाहिद फारूक के रूप में की गयी है। उन्होंने कहा कि संदेह है कि घटना को प्रतिद्वंद्वी संगठन जमात अहले सुन्नत के सदस्यों ने अंजाम दिया है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर