अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की जान खतरे में, दो व्यक्तियों ने बम से उड़ाने की दी धमकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2022

कॉलेज पार्क (अमेरिका)।अमेरिका में मैरीलैंड और कंसास के एक-एक व्यक्ति पर राष्ट्रपति जो बाइडन को जान से मारने की अलग-अलग धमकियां देने का आरोप लगाया गया है। प्राधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। मैरीलैंड के रयान मैथ्यू कॉनलन (37) और कंसास के स्कॉट रयान मैरीमैन (37) को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था। कॉनलन पर राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकियां देने का भी आरोप लगाया गया है। संघीय प्राधिकारियों ने बताया कि मैरीमैन ने पिछले मंगलवार को अपने गृहनगर में पुलिस को फोन किया और कहा कि वह राष्ट्रपति से मिलने के लिए वाशिंगटन डीसी जा रहा है। जब खुफिया सेवा के एक एजेंट ने उसे गत बुधवार को बुलाया तो मैरीमैन ने कहा कि ईश्वर में उसे वाशिंगटन जाकर ‘‘एक नाग का सिर काटने’ के लिए कहा है।

प्रमुख खबरें

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

Haryana के पूर्व सैनिक Lal Chand Godara ने 85 साल की उम्र में IGNOU से किया MA