सांसद आवास से 2 गरीब बेटियों की करवाई शादी, खुशी में सांसद भी झूम उठीं

By सुयश भट्ट | Jul 08, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह का सॉफ्ट कॉर्नर लोगों को नजर आया है। उनके 74 बंगले के सांसद आवास बी- 29 पर शहनाई की गूंज सुनाई दी। जहां उन्होंने दो बेटियों की शादी करवाई। जानकारी मिली है कि उज्जैन से आई बारात भी उनके बंगले पर ही जहां बारातियों का खूब स्वागत भी किया गया। शादी के धूमधाम के बीच साध्वी प्रज्ञा सिंह भी खुद को थिरकने से नहीं रोक सकीं।

बता दें कि भोपाल के रहने वाले नर्मदाप्रसाद अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करते हैं। उनकी दो बेटियां है चंचल और संध्या छोटी से कमाई में दो बेटियों का विवाह करना उनके लिए काफी मुश्किल था। जिसके बाद उन्होंने सांसद प्रज्ञा सिंह से संपर्क किया। उन्होंने नर्मदा प्रसाद को रिश्ता तलाशने को कहा और कहा कि दोनों बेटियों की शादी उनके बंगले से होगी। जिसके बाद दोनों बेटियों का रिश्ता उज्जैन के नानू खेड़ा गांव के किसान परिवार में तय हो गया।

इसे भी पढ़ें:भोपाल सांसद ने दिया बड़ा बयान, कहा जल्द एक ऐसे विषय पर खुलासा होगा जो देश के लिए है गंभीर 

वहीं संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि पूरे बंगले को लाइटिंग से सजाया गया था। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है तो यह दोनों बच्चियों का विवाह करा रही हूं। आने वाले समय में ऐसे ही जरूरतमंद लोगों के साथ एक परिवार की तरफ सुख-दुख को बांटेगे।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप