J&K के पुलवामा और शोपियां मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने ढेर किए दो आतंकवादी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2020

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा और शोपियां जिलों में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई दो मुठभेड़ों में दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर स्थित पुलवामा में पम्पोर इलाके के मीज में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आज सुबह सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। 

इसे भी पढ़ें: पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर 

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादी शरण लेने के लिए निकटवर्ती एक मस्जिद में घुसे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बीच शोपियां जिले के मुनांद-बंदपावा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक और मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने कहा कि मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठनों का पता लगाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter