पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

kashmir

जम्मू कश्मीर के पुलवामा के गोसू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ तल रही है। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा के गूसू गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

इसे भी पढ़ें: निलंबित DSP दविंदर सिंह समेत छह लोगों खिलाफ NIA ने दायर किया आरोप पत्र

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया और मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़