By नीरज कुमार दुबे | May 04, 2023
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के निकट सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। श्रीनगर में रक्षा प्रवक्ता कर्नल एमरॉन मौसावी ने बताया कि कुपवाड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खुफिया जानकारी मुहैया कराई थी कि नियंत्रण रेखा के पार से माछिल सेक्टर की ओर आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश हो सकती है। इसके बाद सोमवार से ही जवानों को सतर्क कर दिया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘इस बेहद दुर्गम तथा उबड़-खाबड़ स्थान पर घुसपैठ को रोकने के लिए समन्वित प्रबंध किए गए थे। भारतीय सेना तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल को घुसपैठ के संभावित स्थानों पर तैनात किया गया था।’’