ऑस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफाइंग में दो खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव, टूर्नामेंट से हटे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2021

मेलबर्न। कतर के दोहा में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वालीफाइंग में हिस्सा ले रहे दो खिलाड़ियों को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस टेनिस टूर्नामेंट से हटा दिया गया है और होटल में पृथकवास में रखा गया है। क्वालीफायर में चौथे वरीय अमेरिका के डेनिस कुडला को सोमवार को मोरक्को के इलियट बेनकेट्रिट के खिलाफ पहले दौर में 6-4, 6-3 की जीत के बाद टूर्नामेंट से हटा दिया गया। अर्जेन्टीना के फ्रेंसिस्को केरुनडोलो को भी स्पेन के गुइलेर्मो गार्सिया लोपेज के खिलाफ 6-2, 6-4 की जीत के बाद टूर्नामेंट से हटा दिया गया।

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान