मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग में दो ट्रकों के बीच टक्कर के बाद लगी आग, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2021

पालघर(महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर बुधवार तड़के दो ट्रकों के बीच टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी दी। मीरा-भायंदर वसई-विरार (एमबीवीवी) पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि तड़के 3.30 बजे वसई तालुका के सकवर गांव में विपरीत दिशा से आ रहे दो ट्रकों के बीच सीधी टक्कर हो गई और इसके बाद उनमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय दमकल कर्मी और पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर