India-Pakistan War Update: भारत के लिए पाकिस्तान पर टूट पड़े 20 देश, कांपने लगे शहबाज के पैर!

By अभिनय आकाश | Apr 25, 2025

पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी ने कहा कि धरती के कोने तक आतंकियों का पीछा किया जाएगा। उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा। इस बयान ने पाकिस्तान के होश उड़ा दिए हैं। पीएम मोदी ने इधर बयान दिया और उधर पाकिस्तान के नजदीक अरब सागर में एक बड़ा मिसाइल परीक्षण किया। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राष्ट्रपति मुर्मू को पहलगाम हमले की जानकारी दी। आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर में हैं। इस बड़ी हलचल के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलने के लिए 20 देशों के राजदूत पहुंच गए। इसमें रूस, अमेरिका, चीन, जापान, इटली, पोलैंड, कतर, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, कनाडा समेत कई देश शामिल हैं। रूस मीडिया तो यहां तक दावा कर रही है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ और भी तगड़ा एक्शन लेने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी के कश्मीर पहुंचते ही पाकिस्तान की उल्टी गिनती शुरू, शहबाज शरीफ ने 2 बार पीएम मोदी को फोन मिलाया?

सूत्रों की माने तो भारत एक बड़ी जंग की तैयारी कर रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान ने एलओसी के पास अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा दी है। पाकिस्तान ने अपने सैनिकों से कहा है कि वो बंकर में बैठकर ही भारतीय सेना पर नजर रखें। क्योंकि अगर पाकिस्तानी सैनिक बाहर घूमते दिखें तो भारत उन्हें उड़ा सकता है। वहीं भारत के विदेश मंत्रालय से आई तस्वीरों ने तो पूरे पाकिस्तान को सदमें में डाल रखा है। आपको याद होगा कि पीएम मोदी ने कल अंग्रेजी में पाकिस्तान को लेकर एक बयान दिया। इस बयान के बाद ऐसी हलचल मची की 20 देशों के राजनयिक जयशंकर से मिलने पहुंच गए। बयान अंग्रेजी में इसलिए दिया गया क्योंकि पूरी दुनिया को पता चल जाए कि भारत क्या करने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: 30 अप्रैल तक पाकिस्तान छोड़ दें भारतीय नागरिक, शहबाज सरकार ने दिया अल्टीमेटम

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मित्रों, आज मैं बिहार की धरती से पूरी दुनिया को बता देना चाहता हूं कि भारत एक एक आतंकवादी और उनके आकाओं की पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें सजा देगा। हम धरती के आखिरी छोर तक उनका (पहलगाम के हमलावरों का) पीछा करेंगे। आतंकवाद कभी भारत का मनोबल नहीं तोड़ पाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं जिन्होंने ये हमला किया है, उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी..सजा मिलकर रहेगी।

प्रमुख खबरें

Mizoram में MZP प्रदर्शन के बाद MPSC भर्ती रुकी, 14 अगस्त तक की परीक्षाएं रद्द

Sikar में पैतृक जमीन विवाद में युवक संजय नेहरा ने खाया ज़हर, अस्पताल में भर्ती

Meghalaya voter list: 6.51 लाख नाम जांच के दायरे में आए, उचित सत्यापन के बाद ही होगा निर्णय

Bihar में Samrat Choudhary ने दिए निर्देश, 30 दिन में होगा नागरिकों की शिकायतों का समाधान