टेक्सास के वॉलमार्ट स्टोर में अंधाधुंध गोलीबारी, 20 की मौत, शूटर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2019

अल पासो। अमेरिका में आए दिन हो रहीं गोलीबारी की घटनाओं के बीच शनिवार को टेक्सास में एक बंदूकधारी ने 20 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। असॉल्ट राइफल से लैस एक बंदूकधारी ने वॉलमार्ट के एक स्टोर में खरीदारी कर रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। टेक्सास के दक्षिणी नगर अल पासो में हुई गोलीबारी की इस घटना से वहां के लोगों में दहशत फैल गई है। पुलिस इसे संभवत: “घृणा अपराध” का मामला मान रही है वहीं बंदूक से हिंसा की इस “महामारी” को खत्म करने के लिए नये सिरे से आवाजें उठने लगी हैं। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध में सुधार देखना चाहता है: अधिकारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे कायरतापूर्ण कृत्य बता कर इसकी निंदा की है और कहा है कि मासूम लोगों की हत्या को किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता। ट्रंप ने ट्वीट किया कि टेक्सास के अल पासो में आज हुई गोलीबारी न सिर्फ त्रासदी भरी है, यह कायरतापूर्ण हरकत है।

प्रमुख खबरें

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट