उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर स्लीपर बस पलटने से 20 घायल

By Renu Tiwari | Nov 06, 2025

उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर स्लीपर बस के पलट जाने से लगभग 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और कई अन्य को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हसनगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार देर रात हसनपुर थाना क्षेत्र के पास हुई। कुमार ने पीटीआई-को बताया कि लगभग 60 यात्रियों को लेकर आगरा से लखनऊ जा रही बस, गोभी से लदे एक पिकअप वाहन से टकरा गई।

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनावी संग्राम: नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गजों ने डाला वोट, अब किसकी जीत का है इंतजार?

पुलिस ने बताया कि घायलों को औरास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। घायलों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के समय बस तेज़ गति से चल रही थी।

News Source - PTI Information 

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं