सीरियाई सैनिकों को ले जा रही बस पर घात लगाकर हमला, 20 सैनिकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2023

बेरुत। सीरिया के पूर्वी हिस्से में बंदूकधारियों ने सैनिकों को ले जा रही एक बस पर घात लगाकर हमला कर दिया, जिससे इस घटना में कम से कम 20 सैनिकों की मौत हो गई तथा कई अन्य जख्मी हो गए। विपक्षी कार्यकर्ताओं ने यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने बृहस्पतिवार रात में हमला किया। 2019 में आतंकी संगठन की शिकस्त के बाद भी उनके ‘स्लीपर सेल’ सीरिया के विभिन्न इलाकों में घातक हमलों को अंजाम देते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Russia and Ukraine war | दोनों देश ने एक-दूसरे पर हवाई हमले का आरोप लगाया, जेलेंस्की ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और कदम उठाया

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा कि हमला बृहस्पतिवार रात को हुआ था, जिसमें “कई सैनिक मारे गए हैं और ज़ख्मी हुए हैं। उन्होंने इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं दी है। सीरिया की सेना और सरकार ने हमले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। आईएस ने सीरिया और इराक के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था और जून 2014 में संगठन ने वहां ‘खलीफा’ घोषित कर दिया। इसके बाद 2017 में वह इराक में हार गये और इसके दो साल बाद सीरिया ने भी उन्हें खदेड़ दिया था।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह