अफगानिस्तान में IS के हमले में 20 की मौत, तालिबान ने की नौ पुलिसकर्मियों की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2018

 काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट के एक हमलावर ने आज खुद को बम से उड़ा लिया। इस घटना में एक तालिबान कमांडर सहित 20 लोगों की मौत हो गयी। दूसरी ओर, दक्षिणी हेलमंड प्रांत में सरकारी बलों ने 54 लोगों को तालिबान की एक जेल से छुड़ा लिया। दक्षिणी कंधार प्रांत में तालिबान ने अर्गिस्तान जिले में पुलिस चौकी पर कल रात हमला कर नौ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और सात को घायल कर दिया। प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता दाउद अहमदी ने यह जानकारी दी। 

 

प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता जिया दुर्रानी ने बताया कि अर्गिस्तान में छिड़ी लड़ाई में 25 तालिबानी लड़ाके मारे गए और 15 घायल हो गए। यह अशांत क्षेत्र पाकिस्तान की सीमा से लगा है।

प्रमुख खबरें

इनकी नीयत में खोट है, इटावा में PM Modi ने खोली Samajwadi Party और Congress के तुष्टिकरण की पोल

संविधान की प्रस्तावना नहीं बदलेगी भाजपा सरकार, आरक्षण रहेगा बरकरार : Rajnath Singh

क्या आप भी बार-बार जिम जाना स्किप करते हैं? आज ही फॉलो करें ये टिप्स

अस्थायी रूप से निलंबित किए गए Bajrang Punia, पहलवान ने दी सफाई, NADA पर लगाया ‘एक्सपायर हो चुकी किट’ देने का आरोप