उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 20 नये मामले आये, एक दिन में 14,57,228 डोज लगायी गयी

By प्रेस विज्ञप्ति | Oct 12, 2021

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,43,435 सैम्पल की जांच की गयी, जिसमें कोरोना संक्रमण के 20 नये मामले आये हैं। 88,458 सैम्पल जनपदों से आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गये। कल प्रदेश में अब तक कुल 8,06,05,946 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 17 तथा अब तक कुल 16,86,945 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 145 एक्टिव मामले है, जिसमें से 123 होम आइसोलेशन में है। 

 

इसे भी पढ़ें: RLD प्रमुख जयंत चौधरी का विवादित बयान, लखीमपुर खीरी कांड का बदला लेने का किया आह्वान


प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,88,969 घरों के 17,25,14,198 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 14,57,228 डोज लगायी गयी। कल तक पहली डोज 9,16,57,826 तथा दूसरी डोज 2,48,97,205 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 11,65,55,031 कोविड डोज दी गयी है। प्रसाद ने बताया कि कोविड-19 महामारी में किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए टेस्टिंग, सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर की जा रही है। साथ ही प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था संबंधी अवस्थापना सुविधाओं को भी बढ़ाया जा रहा है। 

 

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने कानपुर से की विजय यात्रा की शुरुआत


अब तक 499 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील किये जा चुके है तथा 30 हजार से अधिक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भी राजकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध कराये जा चुके है। प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। आने वाले त्यौहारों के समय लोग सावधानी बरते, भीड़-भाड़ में जाने से बचे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे। 


प्रमुख खबरें

Loksabha Elections 2024: तीसरे चरण में इन पूर्व मुख्यमंत्रियों की किस्मत का होने वाला है फैसला, जनता ईवीएम में करेगी बंद

Loksabha Elections 2024: मुलायम परिवार के तीन सदस्यों की किस्मत दांव पर, UP में 10 सीटों पर जारी है मतदान

Loksabha Election 2024| PM Modi ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में डाला वोट, फिर पहुंचे लोगों के बीच

Darsh Amavasya 2024: दर्श अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए करें पिंडदान, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व