Loksabha Election 2024| PM Modi ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में डाला वोट, फिर पहुंचे लोगों के बीच

By रितिका कमठान | May 07, 2024

गुजरात समेत देश के कई राज्यों में 7 में को मतदान हो रहा है। तीसरी फेज़ के मतदान के दौरान गुजरात में भी मतदान किया जा रहा है। गुजरात की सभी बच्चे सीटों पर एक साथ वोटिंग हो रही है। इसी बीच कई बीवी आईपी हस्तियों ने भी गुजरात में वोटिंग की है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडाविया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज शामिल है।

वोटिंग के बाद जाने क्या पीएम मोदी ने कहा 

वोट डालने के बाद प्रधान जी नरेंद्र मोदी मतदान केंद्र से बाहर निकले और उन्होंने मीडिया को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। देशवासियों से मेरा आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। 

समर्थकों को दिया ऑटोग्राफ 

बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मतदान केंद्र के बाहर आम लोगों की लंबी लाइन लगी थी जो सिर्फ प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए आतुर थी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी समर्थकों का अभिवादन किया और उन्हें ऑटोग्राफ देने में भी पीछे नहीं हटे। इस दौरान उन्होंने एक छोटे बच्चों को गोद में उठाकर उसके साथ कुछ पल भी बिताए।

गुजरात में हो रहा चुनाव

गुजरात की कुल 26 में से 25 लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में अनियमितता के कारण कांग्रेस के नीलेश कुंभानी का नामांकन खारिज होने और अन्य उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद सूरत लोकसभा सीट पर मुकेश दलाल के निर्विरोध जीतने के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहले ही इस सीट पर जीत हासिल कर ली है। मोदी रानिप क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता हैं। सोमाभाई पटेल का निवास निशान स्कूल के पास ही है। यह इलाका गांधीनगर लोकसभा के साबरमती विधानसभा क्षेत्र में आता है।

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल