यमन में विवाह स्थल पर हवाई हमले में 20 लोग मारे गए, 40 अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2018

सना। यमन में एक विवाह स्थल पर किये गए एक हवाई हमले में कम से कम 20 व्यक्ति मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी आज बचाव दलों ने दी। उत्तर यमन के अधिकतर क्षेत्रों पर नियंत्रण रखने वाले हुथी विद्रोहियों ने हमले के लिए सऊदी नीत अरब गठबंधन पर आरोप लगाया जो कि देश की सरकार का समर्थन करता है। बचाव दलों ने बताया कि जेट विमानों ने सना के उत्तर हजाह प्रांत में हुथी के नियंत्रण वाले बानी कैस क्षेत्र में हो रहे विवाह स्थल पर हवाई हमला किया। 

प्रमुख खबरें

Kejriwal का बड़ा हमला: SIT जांच सिर्फ़ एक धोखा, ताकतवरों को बचाने का Cover-Up

Real Estate Market | भारतीय रियल एस्टेट में उछाल: अप्रैल-जून तिमाही में देश के 9 प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 19% बढ़ी

ईसाई धर्मांतरण पर भड़क गये Bastar के ग्रामीण, Narayanpur Village में जबरदस्त हंगामा, Christian बने 26 परिवारों को गाँव वालों ने किया बहिष्कार

तेलंगाना Voter List पर ओवैसी का EC पर हमला, 12 में से 4 डॉक्यूमेंट्स तो मौजूद ही नहीं हैं