अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना के 20 ताजा मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2020

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 20 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे वहां कोविड-19 के मामले सोमवार को बढ़कर 4,245 हो गये। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों के संपर्क का पता लगाने के दौरान 18 नए मामले सामने आए, जबकि दो मरीजों ने बाहर की यात्रा की थी। अधिकारी ने बताया कि इस बीमारी से 15 और लोग ठीक हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत में कोरोना के 45,148 नए मामले, अब तक 71,37,228 मरीज हो चुके हैं ठीक

केंद्र शासित प्रदेश में अब कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 204 है, जबकि 3,983 लोग बीमारी से उबर चुके हैं। 58 मरीज अब तक संक्रमण के कारण दम तोड़ चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने अब तक कोविड-19 के लिए 82,626 और नमूनों की जांच की है।

प्रमुख खबरें

PM Modi से सपरिवार मिले Varun Gandhi, क्या खत्म होगा सियासी वनवास? BJP में वापसी के संकेत?

मैं अपनी जगह खुद भरने आया हूँ, Irrfan Khan से तुलना पर Nawazuddin Siddiqui का दोटूक जवाब

Oscars 2026 Controversy | Dharmendra की अनदेखी पर Esha Deol का भावुक बयान, कहा- पापा को इन छोटी बातों से फर्क नहीं पड़ता

Epstein Files Row: 24 घंटे में हटाए सभी कंटेंट, हरदीप पुरी की बेटी की याचिका पर HC ने दिया आदेश