यूक्रेन में फंसे है इंदौर के 20 छात्र, वीडियो वायरल कर दी अपनी जानकारी

By सुयश भट्ट | Feb 16, 2022

भोपाल। रूस और यूक्रेन में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच कभी भी युद्ध शुरू हो सकता है। भारत समेत लगभग सभी देशों ने अपने नागरिकों और छात्रों को यूक्रेन से वापस लौटने की एडवाइजरी जारी कर चुका है। लगभग यूक्रेन में 20 हजार भारतीय छात्र फंसे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:एमपी बोर्ड परीक्षा को लेकर लागू रहेगी धारा-144, 104 केंद्रों पर होएंगी परीक्षा 

दरअसल इंदौर के भी कई बच्चे मेडिकल की पढ़ाई के लिए पिछले कुछ सालों से यूक्रेन में हैं। युद्ध की स्थिति निर्मित होने के बाद अब इन छात्रों के परिजन अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। 

बताया जा रहा है कि इंदौर के कुछ परिवारों ने जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट  से बातचीत की है। जिसके बाद सिलावट अब केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से चर्चा करेंगे। ताकि सभी छात्रों की सुरक्षित घर वापिसी हो सके।

इसे भी पढ़ें:पटरी पर लेटकर ले रहे थे सेल्फी, ट्रेन से कटकर हुई 4 लोगों की मौत

इसी कड़ी में भारत सरकार ने भारतीयों को यूक्रेन छोड़ने के लिए एडवाइजरी जारी की है। यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास ने भारतीय छात्रों से कहा है कि यदि उनका यूक्रेन में रहना जरूरी नहीं है तो वे अस्‍थायी रूप से यूक्रेन छोड़ दें।

इस मुद्दे को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सरकार यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के लोगों को वापस लाने में जुटी हुई है। सभी के सुरक्षित वापसी के लिए सरकार प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार सभी तरह की चिंता कर रही है। और हमारी सरकार भी लगातार बातचीत कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow