सोमवार को लोकसभा में लिए गए 20 मौखिक प्रश्न,पर बीजेपी के 9 सांसद रहे गैर हाज़िर

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 21, 2021

संसद लोकतंत्र का मंदिर यह वह जगह हैं जहां देश के नेता देश को चलाने के लिए नीतियां बनाते हैं। संसद ही वह मंदिर है जहां देश को चलाए जाने के लिए जो भी कानून और नीतियां जरूरी होती है वह सरकार द्वारा बनाई जाती हैं। देश को चलाने वाली सरकार संसद के द्वारा ही जनता के प्रति उत्तरदायी होती है। यहीं पर पक्ष और विपक्ष के तमाम नेता और सांसद सरकार द्वारा किए गए कामों का हिसाब मांगते हैं, विपक्ष के नेता और सांसद सरकार से इसी मंदिर में सवाल जवाब करते हैं जिनका जवाब सरकार देती है।

 कौन-कौन से बीजेपी सांसद नहीं थे सदन में

 सोमवार को लोकसभा में बीजेपी मुख्य सचेतक राकेश सिंह, बेंगलुरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या, बिहार के पश्चिमी चंपारण से सांसद संजय जयसवाल, उत्तर प्रदेश के कौशांबी से सांसद विनोद कुमार, पश्चिम बंगाल के बालूरघाट से सांसद और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार राजस्थान के पाली से सांसद पी पी चौधरी प्रश्नकाल के दौरान सदन में उपस्थित नहीं थे।प्रश्नकाल के दौरान सदन में अनुपस्थित रहने वाले एक बीजेपी सांसद का कहना था कि, पूरक प्रश्न इसलिए नहीं पूछे क्योंकि वह दिए गए उत्तर से संतुष्ट नहीं थे।

  आपको बताते चलें कि संसदीय रिवाजों के मुताबिक, अब सांसद पूरक प्रश्न ना पूछना चाहते हो जो भी रिवाजों के हिसाब से सांसद का नाम पुकारा जाए तो सांसद को कहना होता है कि वह पूरक प्रश्न नहीं पूछना चाहते। लेकिन बीजेपी के 9 सांसदों ने ऐसा भी नहीं किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान 20 मौखिक प्रश्न 14 मार्च 1972 और 27 नवंबर 2019 को पूरे हुए थे।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार