By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2020
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में शुक्रवार सुबह तक कोविड-19 के 200नए मामले सामने आए हैं। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर जिले में कोविड-19 के 200 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से जिले में अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे में 200 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 1,125 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 16,432 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के 200 नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमण के मामले बढ़कर 17,625 हो गए हैं।