चंडीगढ़ के स्कूल में गिरा 250 साल पुराना विशालकाय पेड़, 1 बच्चे की मौत, कई घायल

By अभिनय आकाश | Jul 08, 2022

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में एक पेड़ गिरने की वजह से 1 बच्चे की मृत्यु और 13 बच्चे घायल हुए। बच्चे लंच टाइम में पेड़ के पास खेल रहे थे कि उसी समय यह पेड़ बच्चों पर गिरा। घायल बच्चों को जीएमएसएच अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा स्कूल में लंच के समय हुआ। इस बड़े पेड़ के पास कई बच्चे खेल रहे थे तभी अचानक पेड़ बच्चों पर गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए हैं। गेट पर अभिभवाक हंगामा कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

तीसरे T20 में 7 रन से हारी India A, ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीती सीरीज

कमजोर Dollar और कच्चे तेल में गिरावट से Gold Price में तेजी, 3 साल बाद बढ़ी ब्याज दर

Chess Olympiad: भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने जीते दूसरे दौर के मुकाबले

PM Narendra Modi ने वैश्विक Semiconductor हब बनाने के लिए 13.5 अरब डॉलर के प्लान पर जोर दिया