विदेशी बाजारों में Dollar की बढ़ती मांग से Rupee 21 पैसे फिसला

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 02, 2026

मुंबई, दो नवंबर रुपया शुरुआती कारोबार में 21 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.97 पर पहुंच गया। विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की बढ़ती मांग से घरेलू मुद्रा पर दबाव है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि घरेलू बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी नरमी से रुपये को निचले स्तर पर थोड़ा समर्थन मिला।

इस बीच, दुनिया की छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 109.95 पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 3.07 प्रतिशत फिसलकर 109.95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 3,598.54 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

AAP से निलंबित पूर्व IPS Kunwar Vijay Pratap ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता छोड़ी

2027 के चुनावों से पहले पंजाब AAP में बगावत: विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह का पंजाब विधानसभा से इस्तीफा, 2 दिनों में पार्टी छोड़ने वाले तीसरे विधायक

HDFC Capital और DivyaSree Developers ने मिलाया हाथ, बनाएंगे 1500 करोड़ का आवासीय मंच

शाहरुख खान का जन्मदिन आज, जानिए 2 November का ऐतिहासिक महत्व