बराक घाटी के विकास के लिए 2000 करोड़ निर्धारित किये: सोनोवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2017

सिलचर। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा है कि उनकी सरकार ने बराक घाटी के तीव्र विकास के लिए दो हजार करोड़ रुपये निर्धारित किये हैं। सिलचर में सोमवार को दिव्यांग लोगों के लिए विशेष वितरण शिविर में लोगों को संबोधित करते हुये सोनोवाल ने कहा कि यातायात को सुगम बनाने के लिए बराक नदी पर चार पुल और अन्य जगहों पर कुछ फ्लाईओवर बनाये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के चौतरफा विकास के लिए बराक घाटी और ब्रह्मपुत्र घाटी के समान विकास की ओर प्रतिबद्ध है।

 

दिव्यांग लोगों का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगले साल से दिव्यांग लोगों के इलाज के लिए उन्हें 5000 रुपये की अनुग्रह राशि और हर महीने एक हजार रुपये देगी। उन्होंने शिविर में लाभार्थियों को व्हीलचेयर और अन्य सामान वितरित किये और झुलसने के कारण मारी गई महिला के पति को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक भी दिया। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि दिव्यांग लोगों की सामाजिक धारणाओं में सुधार करने के लिए केन्द्र सरकार कदम उठा रही है और उनके लिए दो लाख रुपये का बीमा, मुफ्त इलाज, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों के मुफ्त वितरण जैसी कई योजनाएं शुरू की हैं।

 

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री